क्या इस पंजाबी सिंगर को डेट कर रहीं दिशा पाटनी? नूपुर सेनन की शादी से सामने आया वीडियो, इस अंदाज में आईं नजर

Disha Patani Dating Buzz: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी में शामिल हुईं, जहां उन्हें पंजाबी सिंगर तलविंदर (Talwinder) के साथ हाथों में हाथ डाले देखा गया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई अटकलें, मौनी रॉय के पति से कर रहे थे बातचीत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिशा पाटनी और तलविंदर को एक साथ देखा जा सकता है। दोनों हाथ पकड़े हुए मौनी रॉय के पति और बिजनेसमैन सूरज नांबियार से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस नजदीकी ने फैंस और नेटिज़न्स के बीच नए कयासों को जन्म दे दिया है।

उदयपुर एयरपोर्ट पर भी साथ दिखे दिशा-तलविंदर

शादी के बाद दिशा और तलविंदर को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट किया गया, जहां से वे मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान तलविंदर ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिससे उनकी पहचान छुपी रहे, लेकिन फैंस ने उन्हें पहचानने में देर नहीं लगाई।

गोवा वाला वीडियो भी बना था चर्चा का विषय

यह पहली बार नहीं है जब दिशा पाटनी की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं हुई हों। कुछ दिन पहले वह गोवा में अभिनेता अरशद वारसी के साथ एक कार में नजर आई थीं। उस वक्त कार में मौजूद एक रहस्यमयी शख्स को दिशा के कंधे पर हाथ रखे देखा गया था।

इसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने अंदाजा लगाया कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि तलविंदर ही हो सकते हैं।

रिश्ते पर अब तक चुप्पी, सोशल मीडिया पर नहीं किया ऑफिशियल

हालांकि इन तमाम अटकलों के बीच दिशा पाटनी और तलविंदर, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही सोशल मीडिया पर कुछ कन्फर्म किया है।

Tiger Shroff संग भी जुड़ चुका है नाम

इससे पहले दिशा पाटनी का नाम लंबे समय तक अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

तमिल फिल्म में नजर आई थीं दिशा

काम की बात करें तो दिशा पाटनी हाल ही में साल 2025 की तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ (Kanguva) में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन शिवा ने किया था। फिल्म में उनके लुक और परफॉर्मेंस को लेकर भी चर्चा रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top