डार्क मेहंदी डिजाइन लगाने के लिए अपनाएं ये तरीका

डार्क मेहंदी डिजाइन : शादी का मौसम है ऐसे में लड़कियों और महिलाओं के साथ-साथ छोटी बच्चियों को भी मेहंदी लगवाने का बहुत शौक होता है। आजकल तो मेहंदी लगाने का प्रचलन और भी बढ़ गया है। त्योहार हों या फिर शादी का सीजन, मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन लड़कियां तब उदास हो जाती हैं जब मेहंदी रचती नहीं और कलर फीकी रह जाती है। ऐसे में देखा गया है कि ज्यादातर लड़कियां पार्लर वाली दीदी हों या मेहंदी आर्टिस्ट सबसे तरह-तरह के नुस्खे के बारे में पूछती हैं कि मेहंदी का रंग गाढ़ा कैसे होगा। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेहंदी को डार्क करने का हम आपके लिए लाएं है ये आसान नुस्खा।

यह भी पढ़ें: मेहंदी डिजाइन फोटो: ऐसे मेहंदी लगाकर आप भी पा सकती हैं अट्रैक्टिव लुक | Simple Mehndi Design Photo

ऐसे करें मेहंदी डार्क (Mehndi Darkening Tips)

  • मेहंदी लगवाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धो लें।
  • मेहंदी लगवाते समय हाथ को स्थिर रखें और बीच में बार-बार न उठें।
मेहंदी डिजाइन फोटो
  • 5 से 6 घंटे के लिए हाथों पर मेहंदी को लगा रहने दें और उसे खुद ही झड़ने दें।
  • जब ये सूखने लगे तो आप इसके ऊपर हल्के हाथों से विक्स या आयोडेक्स लगाएं।
  • आप मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए नींबू-चीनी (Lemon-sugar) का घोल भी लगा सकती हैं।
  • आप इसके ऊपर लौंग का तेल (Clove oil) भी लगा सकती हैं।
सरल मेहंदी डिजाइन फोटो

यह भी पढ़े: अरेबिक मेहंदी डिजाइन | सुंदर मेहंदी डिजाइन फोटो | Mehndi Design Photo

  • तवे पर 2-3 लौंग (Clove) रखकर गर्म करें और उनकी भाप से हाथों को सेकें।
  • मेहंदी को पानी से न धोएं और कम से कम 10 घंटे तक साबुन न लगाएं।
ब्राइडल मेहंदी डिजाइन इमेज
  • मेहंदी को छुड़ाने के लिए हाथों पर सरसों का तेल (Mustard oil) लगा सकते हैं।
  • किसी फंक्शन में जाने से एक रात पहले नहीं बल्कि दो रात पहले मेहंदी लगवाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top